इस मूल और खतरनाक Zombie Craft खेल में अपनी फसल को एलियन के आक्रमण से बचाएं। इसके प्रभावी ग्राफिक्स और अपराजेय खेल अनुभव के साथ, यह खेल आपका पसंदीदा खेल बन जाएगा।
किताबों और कहानियों के ज़ोंबी की तरह, Zombie Craft के ज़ोबी काफी विकसित हैं, और ये इन्सानी दिमाग के अलावा सब्जियाँ भी खा सकते हैं। आपके खेत खतरे में हैं, और सर्व-भक्षक ज़ोबी आक्रमण से अपने खेतों को बचने के लिए आपको संभव हर प्रयास करना होगा।
हर नया दिन एक नई चुनौती लेकर आता है, और प्रत्येक दिन जीवित रहने के लिए कठिन है। ज़ोबियों का सामना करें और इससे पहले की वे सारी सब्जियाँ खा जाएं... या आपको खा जाएं उन्हें हराएं। हिम्मत से उन पर हमला करें, आप चाहें तो ज़ोबी के दांत भी तोड सकते हैं, और अधिक अंक कमा सकते हैं। दिन के लक्ष्य को पूरा करें, जैसे कुछ संख्या में ज़ोबियों को मारे या कुछ संख्या में पैडों को बचाएं, आपको सफलतापूर्वक हर स्तर को पार करना है और अपने रोमांच को जारी रखना है।
खेत पर हर दिन जीवित रहते हुए अपने हथियारों को अपग्रेड करते रहें फिर चाहे ज़ोबियों से लडाई टूटी बोतल से करें या हथियारों से! चुनौती को अपनाएं और ज़ोबी के आक्रमण से अपनी फसल की रक्षा करें!
कॉमेंट्स
Zombie Craft के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी